home page

दुर्गा पूजा पर पुरी-संतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा ईस्ट कोस्ट रेलवे

 | 
दुर्गा पूजा पर पुरी-संतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा ईस्ट कोस्ट रेलवे


खड़गपुर, 25 सितंबर (हि. स.)। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और संतरागाछी जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ के तहत निर्धारित अवधि में चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08405 पुरी-संतरागाछी जंक्शन स्पेशल प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह सेवा पांच अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08406 संतरागाछी जंक्शन-पुरी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन छह अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगी।

रेलवे ने शुक्रवार दोपहर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों ट्रेनों के समय और ठहराव की विस्तृत समय-सारणी के अनुसार यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता