home page

रखरखाव और सुरक्षा कार्य के लिए सियालदह शाखा में दो दिन रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें

 | 
रखरखाव और सुरक्षा कार्य के लिए सियालदह शाखा में दो दिन रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें


कोलकाता, 04 जून (हि. स.)। रखरखाव और सुरक्षा कार्य के लिए छह जून यानी शनिवार और रविवार को दो मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक किये जाएंगे।

सियालदह शाखा रेलवे सूत्रों के अनुसार, पहला ब्लॉक सियालदह और कांकुड़गाछी रोड जंक्शन के बीच ब्रिज नंबर-3 के गर्डर बदलने (री-गर्डरिंग) के काम के लिए अप और डाउन सब-लाइन पर 15 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक किया जाएगा। यह ब्लॉक शनिवार रात 10:15 बजे से रविवार दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। साथ ही, नारकेलडांगा कार शेड पर ट्रेन की आवाजाही शनिवार शाम सात बजे से रविवार शाम चार बजे तक रहेगी।

दूसरा ब्लॉक बालीगंज स्टेशन के बीच डाउन पैसेंजर लाइन पर छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक होगा। यह ब्लॉक शनिवार रात 11:10 बजे से रविवार सुबह 5:10 बजे तक रहेगा।

इसकी वजह से सियालदह उत्तर और दक्षिण शाखा की कई ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी। जिन ट्रेनों पर असर पड़ेगा वे इस प्रकार है -

शनिवार को रद्दईएमयू लोकल ट्रेनें :

• सियालदह – नैहाटी : 31443, 31445, 31447 अप / 31442, 31446, 31450 डाउन

• सियालदह – राणाघाट : 31631 अप / 31636 डाउन

• सियालदह – बनगांव : 33849 अप / 33856 डाउन

• सियालदह – शांतिपुर : 31533 अप / 31538 डाउन

• सियालदह – कल्याणी सीमांत : 31339, 31343 अप / 31338, 31340 डाउन

• सियालदह – डानकुनी : 32249 अप / 32252 डाउन

सियालदह दक्षिण शाखा पर रद्दट्रेनें-

• सियालदह - डायमंड हार्बर : 34812 डाउन / 34815 अप

• सियालदह - सोनारपुर : 34412 डाउन / 34411 अप

• सियालदह - कोमागाटा मारू बज़बज़ : 34114 डाउन / 34113 अप

• सियालदह - लक्ष्मीकांतपुर : 34716 डाउन / 34713 अप

रेलवे की तरफ से यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले बदली हुई समय सारिणी और अपडेट देख लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा