home page

अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, बाइक जब्त कर लगाया गया जुर्माना

 | 
अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, बाइक जब्त कर लगाया गया जुर्माना


सिलीगुड़ी, 01 सितंबर (हि. स.)। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और अवैध पार्किंग पर लगाम लगाने के लिए सिलीगुड़ी पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मंगलवार को भी शहर के प्रमुख विधान रोड और विधान मार्केट से सटे इलाकों में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी बाइकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे पार्क की गई कई बाइकों को क्रेन की मदद से उठाकर ले जाया गया। वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार