ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पश्चिम बर्दवान, 26 सितंबर (हि.स.)।
महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने बराकर के बेगुनिया स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ. पोद्दार ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रेरणादायी जीवन और शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, विधवा पुनर्विवाह तथा सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विद्यासागर के आदर्श और विचार आज भी समाज को शिक्षा, समानता एवं मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे।
कार्यक्रम में सौरव चौरसिया, अजीत बाउरी, राजू यादव, प्रेम दास, परमिता पटनायक, विनय यादव, जयंत मालाकार, कृष्ण गोप, सोनू गुप्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

