home page

ताजपुर समुद्र में डूबने से डॉक्टर दंपति की मौत

 | 
ताजपुर समुद्र में डूबने से डॉक्टर दंपति की मौत


पूर्व मेदिनीपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले के ताजपुर समुद्र तट पर डॉक्टर दंपति की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह पुलिस सूत्रों ने मृतकों की पहचान सोदपुर निवासी चिकित्सक दंपति—डॉ. कुंतल चक्रवर्ती और डॉ. शैलजा भारद्वाज—के रूप में की। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र लगभग 35 वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात विश्व बंगला पर्यटन केंद्र के पास समुद्र में दो लोगों के शव तैरते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मंदारमणि कोस्टल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को समुद्र से बाहर निकालकर बालिसाई अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हलचल का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता