home page

(चुनाव 26) पश्चिम बर्दवान जिले में दो हजार 504 केन्द्रों पर होंगे मतदान - डीएम

 | 
(चुनाव 26) पश्चिम बर्दवान जिले में दो हजार 504 केन्द्रों पर होंगे मतदान - डीएम


(हेडिंग में संशोधन के साथ पुनः जारी)

आसनसोल, 27 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बर्दवान जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं। गुरुवार को आसनसोल कल्याणपुर हाउसिंग स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में ज़िलाधिकारी एस. पोन्नम्बलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूरे ज़िले में मतदान प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख तैयारियां पूरी कर ली गई है। ज़िले में कुल दो हजार 504 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर कम से कम चार मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। 30 प्रतिशत रिज़र्व के साथ करीब 14 हजारकर्मियों की नियुक्ति की गई है। कुछ अतिरिक्त बूथ व्यवस्था की गई है। जिन केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 12 सौ से अधिक है, वहां के लिए 84 सहायक बूथों का प्रस्ताव भेजा गया है। चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। पहला चरण रविवार तक पूरा होगा। 27 मार्च शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (दुर्गापुर एनआइआइटी) तथा शनिवार 28 मार्च को डीएवी पब्लिक स्कूल आसनसोल में पोलिंग पर्सनल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विशेष बूथ के रुप में 243 पिंक (महिला-संचालित) बूथ बनाए जाएंगे तथा नौ मॉडल बूथ (हर विधानसभा में एक) बनाया जायेगा। दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित एक विशेष बूथ भी स्थापित होगा। डीएम ने भरोसा जताया कि प्रशासन चुनाव को सहज, सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार