home page

आसनसोल जिला अस्पताल में एनआरसी का शुभारंभ, कुपोषित बच्चों को मिलेगा विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार

 | 
आसनसोल जिला अस्पताल में एनआरसी का शुभारंभ, कुपोषित बच्चों को मिलेगा विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार


पश्चिम बर्दवान, 10 जुलाई (हि. स.)। जिले में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार और पुनर्वास के उद्देश्य से शुक्रवार को आसनसोल जिला अस्पताल में न्यूट्रिशनल रिहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी) का उद्घाटन महिला एवं शिशु कल्याण तथा शहरी विकास एवं नगर निगम मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया। इस अवसर पर अग्निमित्रा पाल, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. तपन कुमार विश्वास, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी सहित चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि एनआरसी के माध्यम से गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार, पौष्टिक आहार और समुचित देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में करीब 10 बच्चों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से एनआरसी की सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिल सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा