home page

चुरुलिया : तृणमूल के पार्टी कार्यालय में आग लगाने का आरोप भाजपा पर

 | 
चुरुलिया : तृणमूल के पार्टी कार्यालय में आग लगाने का आरोप भाजपा पर


पश्चिम बर्धमान, 04 मई (हि.स.)। आसनसोल स्थित चुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आग लगाने का आरोप सामने आया है। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। तृणमूल के चुरुलिया क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजनारायण राय ने दावा किया कि उनके पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है।

इधर, उत्तर 24 परगना जिलान्तर्गत बैरकपुर के राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के अंदर भी तनाव की खबर है। आरोप है कि भाजपा की बढ़त को लेकर बीजपुर से तृणमूल प्रत्याशी सुबोध अधिकारी के एजेंट पर भाजपा एजेंटों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि उन्हें बचाने की कोशिश में खुद तृणमूल प्रत्याशी को भी मारपीट का सामना करना पड़ा।

नोआपाड़ा के तृणमूल प्रत्याशी त्रिणांकुर भट्टाचार्य और नैहाटी के सनत डे के साथ भी भाजपा एजेंटों द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। त्रिणांकुर भट्टाचार्य जब मीडिया से बात करने पहुंचे तो उन्हें रोका गया, जिसके बाद उन्हें मीडिया सेंटर में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एजेंट चुन-चुन कर तृणमूल कार्यकर्ताओं और एजेंटों को पीटकर भगा रहे हैं। उन्होंने पुनर्गणना की मांग की है और कहा कि वे बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा