ममता सहानुभूति की राजनीति कर रही हैं, बंगाल में भाजपा जीतेगी— दिलीप घोष
कोलकाता, 23 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर “सहानुभूति कार्ड” खेलने का आरोप लगाया है।
दिलीप घोष ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस जनता का समर्थन पाने के लिए भावनात्मक मुद्दों को उछाल रही है, लेकिन इस बार जनता इन बातों में नहीं आने वाली। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर है और लोग अब विकास के मुद्दों पर वोट करना चाहते हैं।
भाजपा नेता ने भरोसा जताया कि इस बार पार्टी पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करेगी और चुनाव में जीत हासिल करेगी। उनका कहना है कि राज्यभर में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब बंगाल में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है और भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

