home page

रेड रोड पर योग दिवस कार्यक्रम को लेकर बोले दिलीप घोष- सब जनहित में किया जा रहा

 | 
रेड रोड पर योग दिवस कार्यक्रम को लेकर बोले दिलीप घोष- सब जनहित में किया जा रहा


कोलकाता, 16 जून (हि. स.) । रेड रोड पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि जो कुछ भी किया जा रहा है, वह जनहित में किया जा रहा है।

मंगलवार सुबह पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित योग दिवस कार्यक्रम के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इससे पहले कई वर्षों तक रेड रोड पर नमाज अदा की जाती रही है और वहां कई मस्जिदें भी हैं। अब जब प्रधानमंत्री आ रहे हैं, तो इस कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऐसी जगह होना चाहिए जहां लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम हो। यदि यह कार्यक्रम किसी अन्य मैदान में आयोजित किया जाता, तो सुरक्षा कारणों से आसपास का क्षेत्र आम लोगों के लिए बंद करना पड़ता। जो कुछ हो रहा है, वह जनहित में ही हो रहा है। लोगों को कानून की सीमा में रहना सीखना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के संबंध में पूछे गए सवाल पर दिलीप घोष ने कहा कि जांच शुरू हो चुकी है, अब देखना होगा कि वह कितनी दूर तक पहुंचती है। कई मामलों में उनका नाम सामने आता रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप