home page

पुलिस पर हमले की घटनाओं को लेकर दिलीप घोष ने जताई चिंता

 | 
पुलिस पर हमले की घटनाओं को लेकर दिलीप घोष ने जताई चिंता


कोलकाता, 26 नवंबर (हि.स.)।

पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में हाल के दिनों मे पुलिस पर हुए हम लोग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। गुरुवार को न्यूटाउन स्थित इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हो रहे हमलों, हथियारों की उपलब्धता, एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटने और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

राज्य में पुलिस को निशाना बनाकर गोली चलाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने बोलपुर के बाद आसनसोल के हीरापुर में हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए हैं और उनके पास इतनी बड़ी मात्रा में हथियार कहां से आ रहे हैं? पुलिस को निशाना बनाकर गोली चलाने की घटनाओं को उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

राज्य में लगातार सामने आ रही डकैती और ठगी की घटनाओं को लेकर भी दिलीप घोष ने सवाल उठाए। उन्होंने दमदम के दुर्गानगर में स्वर्ण व्यवसायी के घर हुई डकैती, त्रिवेणी में ज्योतिषी के घर हुई घटना और पार्क स्ट्रीट स्थित एक आभूषण शोरूम में जीएसटी अधिकारी बनकर पहुंचे लोगों की घटना का उल्लेख किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा