home page

ममता बनर्जी की योजना पर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष, कहा - उनकी पार्टी का अब अस्तित्व नहीं है

 | 
ममता बनर्जी की योजना पर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष, कहा - उनकी पार्टी का अब अस्तित्व नहीं है


कोलकाता, 03 अगस्त (हि. स.)। 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन के बीच पार्टी पार्टी और चुनाव चिन्ह बचाने की ममता बनर्जी के जादू जहर पर पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने कटाक्ष किया है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर उनका चुनाव चिन्ह हाथ से निकल जाता है तो उनके पास प्लान बी तैयार है। सोमवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि प्लान 'ए' या 'बी' क्या है? अगर पार्टी ही नहीं रहेगी तो वे उस प्लान का क्या करेंगे?

दरअसल, कालीघाट एवं ऋतब्रत तृणमूल - दोनों गुटों ने चुनाव आयोग से दावा किया है कि वे ही असली हैं। जिसको लेकर विवाद पैदा हुआ है और अपना राजनीतिक प्रतीक बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योजना बनाई है।

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश के आरोपों पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कुछ लोगों ने रामायण या भगवान राम का अपमान किया है। अब वे कहां हैं? समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। अगर कानून की बात करें तो इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा