home page

केंद्रीय बलों के बिना पश्चिम बंगाल में चुनाव संभव नहीं : दिलीप घोष

 | 
केंद्रीय बलों के बिना पश्चिम बंगाल में चुनाव संभव नहीं : दिलीप घोष


कोलकाता, 28 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की आवश्यकता पर जोर देते हुए भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि केंद्रीय बलों के बिना राज्य में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। शनिवार सुबह कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पहले भी तनाव और हिंसा के माहौल में एसआईआर संचालित किया गया था, जिससे मतदाताओं में भय का वातावरण बना।

उन्होंने कहा कि चुनाव एक संवेदनशील प्रक्रिया है और मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने का अवसर मिलना चाहिए। उनके अनुसार, चुनाव के समय जनता स्वयं केंद्रीय बलों की मांग कर रही है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अनुमति नहीं दे रही है, लेकिन हमारे पास अदालत की अनुमति है और हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता