home page

दिलीप घोष ने राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष को घेरा

 | 
दिलीप घोष ने राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष को घेरा


सिलीगुड़ी, 21 सितंबर (हि.स.)। राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष सोमवार सुबह सिलीगुड़ी कॉलेज मैदान में प्रातःभ्रमण करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पास की एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय भी पी।

जादवपुर में माकपा के पार्टी कार्यालय और तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा फिलहाल लोगों के लिए काम करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा, “जिनके पास कोई काम नहीं है, वही ये सब कर रहे हैं। हमारे पास इतना समय नहीं है।”

हुमायूं कबीर को लेकर भी दिलीप घोष ने टिप्पणी की करते हुए उन्होंने कहा, “बहुत हुंकार देखे हैं। बाबरी मस्जिद बनाने की बात कही गई थी। पैसे भी जुटाए गए थे, लेकिन वह मस्जिद नहीं बनी। वहां के लोगों को यह बात समझनी चाहिए।”

विपक्षी दलों की राजनीतिक स्थिति पर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्ष को कई जगह मौका दिया, लेकिन विपक्ष खुद उस जगह को बनाए रखने में सक्षम नहीं है। इसके लिए आम जनता या भाजपा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार