home page

कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति अब नहीं चलेगी - दिलीप घोष

 | 
कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति अब नहीं चलेगी - दिलीप घोष


कोलकाता, 21 अगस्त (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उसकी ऐसी राजनीति नहीं चलेगी। शुक्रवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस ने देश को विभाजित किया और ‘वंदे मातरम्’ को भी विभाजित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विभाजन की राजनीति अब काम नहीं करेगी।

यादवपुर विश्वविद्यालय में जारी अशांति के संबंध में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कुछ ऐसे समूह सक्रिय हैं, जो हमेशा देश विरोधी नारे लगाते रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है। विश्वविद्यालय में किसी भी तरह की देश विरोधी और समाज विरोधी गतिविधि नहीं होनी चाहिए। वहां शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के संबंध में दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल की सीमा बेहद संवेदनशील है। केंद्रीय गृह मंत्री हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहे हैं कि बंगाल की सीमाओं को किस तरह सुरक्षित रखा जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता