निष्पक्ष और शांतिपूर्वक हो चुनाव : दिलीप घोष
कोलकाता, 07 अप्रैल (हि. स.)। चुनाव इस बार निष्पक्ष और शांतिपूर्वक होना चाहिए। यह बात भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान के जवाब में कहा।
दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले में एक चुनाव प्रचार के दौरान सभी ईवीएम मशीनों की अच्छी तरह से जांच करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बूथ एजेंट भी ईवीएम मशीनों की अच्छी तरह से जांच करें। मुझे उनका प्लान पता है कि वोटिंग के बाद, वे सीआरपीएफ और सेंट्रल फोर्स की सुरक्षा में अंदर जाकर मशीनें बदल सकते हैं। इसलिए हमें 24 घंटे निगरानी रखनी होगी। हमें उन पर कड़ी नज़र रखनी होगी।
दिलीप घोष ने कहा कि सीआरपीएफ आ रही है। बंगालवासी चाहते हैं कि सेंट्रल फोर्स यहां आएं। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक होना चाहिए।
मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिलीप घोष ने कहा कि अभी तक हमें नहीं पता था कि कांग्रेस कहां है; उनकी आपस में ही विवाद है। राहुल गांधी हर जगह जाते हैं, लेकिन नतीजे सबको पता हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

