home page

खड़गपुर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, दिलीप घोष रहे मौजूद

 | 
खड़गपुर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, दिलीप घोष रहे मौजूद


खड़गपुर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, दिलीप घोष रहे मौजूद


खड़गपुर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, दिलीप घोष रहे मौजूद


खड़गपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)।

चुनाव प्रचार के बीच खड़गपुर सदर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को खड़गपुर सदर स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय तथा पार्टी कार्यालय में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वज फहराया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समवेत स्वर में “वंदे मातरम्” गाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस अवसर पर दिलीप घोष ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्र सेवा और देशहित के संकल्प के साथ हुई थी। पिछले 47 वर्षों में पार्टी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलते हुए देश की जनता की सेवा की है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को मजबूत कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खड़गपुर विधानसभा कन्वीनर गौतम भट्टाचार्य और विधानसभा प्रचार प्रमुख मनोज दे सहित, भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर संगठन को और मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता