home page

दासपुर में 75 वर्ष पुरानी लक्ष्मी पूजा एवं शरद मेले में शामिल हुए दिलीप घोष

 | 
दासपुर में 75 वर्ष पुरानी लक्ष्मी पूजा एवं शरद मेले में शामिल हुए दिलीप घोष


खड़गपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सागरपुर पल्ली उन्नयन समिति की ओर से आयोजित 75 वर्ष पुरानी श्रीश्री लक्ष्मी पूजा एवं शरद मेला 2026 के उद्घाटन समारोह में शनिवार रात ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष शामिल हुए।

75 वर्षों की परंपरा को संजोए यह पूजा क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर दूर-दूर से आए लोगों ने पूजा में भाग लिया और मेले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। पूजा के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेत्र की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली।

दिलीप घोष ने कहा, “किसी भी पूजा को इतने लंबे समय तक निरंतर जारी रख पाना आसान नहीं होता। दादा-परदादा के बाद अब नाती-पोते इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह सराहनीय है और सम्मान के योग्य है।”

इस दौरान दिलीप घोष ने ग्रामीणों के साथ भोज में भी हिस्सा लिया। ग्रामीणों के साथ समय बिताने और उत्सव की खुशियां साझा करने का अवसर मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता