दीघा जगन्नाथ मंदिर से ‘धाम’ शब्द हटाया गया, अब नया नाम ‘सांस्कृतिक केंद्र’
दीघा, 04 जून (हि. स.)। दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर के नाम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस मंदिर को ‘श्री श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र’ के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले इसमें ‘धाम’ शब्द जुड़ा हुआ था, जिसे अब हटा दिया गया है।
राज्य सरकार ने यह निर्णय ओडिशा के मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र के बाद लिया है। बताया गया है कि ‘धाम’ शब्द को लेकर कुछ धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं में आपत्ति थी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना पूर्ववत जारी रहेगी और इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।
इस फैसले के बाद मंदिर प्रशासन ने भी नए नाम को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, इस निर्णय को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मंदिर की संरचना और धार्मिक गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल नाम में संशोधन किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

