home page

डायमंड हार्बर में तृणमूल नेताओं के खिलाफ पोस्टर से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

 | 
डायमंड हार्बर में तृणमूल नेताओं के खिलाफ पोस्टर से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी


दक्षिण 24 परगना, 01 सितंबर (हि. स.)। जिले के डायमंड हार्बर में तृणमूल नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने को लेकर मंगलवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। मंगलवार सुबह डायमंड हार्बर नगरपालिका परिसर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर तृणमूल के कई नेताओं के नाम वाले पोस्टर दिखाई दिए। पोस्टर सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई।

पोस्टरों में तृणमूल नेता अमित साहा, गौतम अधिकारी, शमीम अहमद और मेहबूब रहमान गायेन सहित कई नेताओं के नाम लिखे गए हैं। अमित साहा की गिरफ्तारी की मांग भी की गई है। पोस्टर किसने लगाए, इसे लेकर इलाके में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है।

पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का दावा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों तथा अतीत में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए कथित अत्याचार के विरोध में यह पोस्टर लगाए गए हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से इलाके में भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरीकों से परेशान और वंचित किया गया है। इन्हीं आरोपों के विरोध में मंगलवार सुबह एकजुट होकर पोस्टर लगाए गए।

हालांकि पोस्टरों में लगाए गए आरोपों को लेकर तृणमूल के स्थानीय नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता