home page

दुर्गापुर में हुमायूं कबीर का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया गया, भाजपा ने मंत्रोच्चार कर किया पारलौकिक कर्मकांड

 | 
दुर्गापुर में हुमायूं कबीर का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया गया, भाजपा ने मंत्रोच्चार कर किया पारलौकिक कर्मकांड


दुर्गापुर, 30 सितंबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर विधायक हुमायूं कबीर के कथित विवादित बयान के विरोध में भाजपा ने बुधवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। एमएएमसी टाउनशिप के उत्तरपल्ली इलाके में भाजपा की ओर से हुमायूं कबीर का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ शास्त्रों के अनुसार प्रतीकात्मक रूप से पारलौकिक कर्मकांड पूरा किया गया।

इस कार्यक्रम में पुरोहित की भूमिका पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासचिव स्वतंत्र घोष ने निभाई। उन्होंने मंत्रोच्चार के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप से श्राद्ध और पारलौकिक क्रिया संपन्न कराई। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर हुमायूं कबीर ने विवादित टिप्पणी की और उनके निधन की कामना की। इसी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इससे पहले मंगलवार को सिटी सेंटर इलाके में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से हुमायूं कबीर के पुतले को चारपाई पर रखकर जुलूस निकाला गया था। पुतले को जूतों की माला पहनाई गई थी और हाथ में काला झंडा रखा गया था। इसके बाद पुतले को प्रतीकात्मक रूप से दफन भी किया गया था।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा