मखला के तालाब से दंत चिकित्सक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
हुगली, 12 नवंबर (हि. स.)। बुधवार दोपहर से लापता 72 वर्षीय दंत चिकित्सक का शव गुरुवार सुबह मखला के मालिकतला स्थित एक तालाब से बरामद किया गया। मृतक की पहचान विदेश भौमिक के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर से ही विदेश भौमिक का कोई पता नहीं चल रहा था। परिवार के सदस्य और परिचित उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने मालिकतला स्थित तालाब में उनका शव पानी पर तैरता हुआ देखा। सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रशासन की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उत्तरपाड़ा राजकीय सामान्य अस्पताल ले जाया गया।
घटना के संबंध में तापस देव ने बताया कि सुबह सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस से बातचीत के बाद शव को उत्तरपाड़ा स्टेट जेनरल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस आगे उचित कार्रवाई करेगी।
हालांकि, दंत चिकित्सक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

