home page

दीपावली पर चुंचुड़ा के घड़ी मोड़ पर दीप वितरण, विधायक सुबीर नाग ने दी शुभकामनाएं

 | 
दीपावली पर चुंचुड़ा के घड़ी मोड़ पर दीप वितरण, विधायक सुबीर नाग ने दी शुभकामनाएं


हुगली, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के अवसर पर शनिवार को चुंचुड़ा के घड़ी मोड़ पर दीप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग शामिल हुए और आम लोगों के बीच दीप वितरित किए।

दीपावली की खुशियां और रोशनी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इलाके में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक सुबीर नाग ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव लेकर आए। अंधकार दूर हो और हर व्यक्ति का जीवन खुशियों एवं उम्मीदों की रोशनी से जगमगाए।

दीप वितरण के माध्यम से विधायक ने लोगों को दीपावली की बधाई देने के साथ ही सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय