home page

तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हुए 23 कार्यकर्ता

 | 
तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हुए 23 कार्यकर्ता


मेदनीपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के डेबरा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को झटका देते हुए 23 कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष तन्मय दास के नेतृत्व में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी के अनुसार, डेबरा में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान इन कार्यकर्ताओं को भाजपा का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल कराया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तन्मय दास ने कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से आम कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है, जिसके कारण कई लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय ले रहे हैं।

भाजपा नेताओं का दावा है कि आने वाले समय में और भी कई लोग तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनका कहना है कि राज्य में बदलाव की चाहत के कारण जमीनी स्तर पर पार्टी का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को अधिक महत्व देने से इनकार किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वे सक्रिय कार्यकर्ता नहीं थे और इससे संगठन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता