बाइक की टक्कर से महिला की मौत
पश्चिम मेदिनीपुर, 22 सितंबर (हि. स.)। जिले के डेबरा थाना क्षेत्र के पथेर साथी इलाके में सोमवार देर शाम बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार रात डेबरा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी बुरी तरह घायल हुआ है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत महिला की पहचान नीता पाल (53) के रूप में हुई है। वह हैपत इलाके की निवासी थीं। मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल चालक की हालत स्थिर बताई गई है।
स्थानीय निवासी देबू बारीक ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया, बाइक डेबरा से आषाड़ी की ओर जा रही थी। पथेर साथी इलाके में उस समय एक महिला सड़क पार कर रही थी। आरोप है कि अत्यंत तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल डेबरा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना में घायल बाइक चालक को भी डेबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। डेबरा थाने की पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और बाइक को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

