home page

चुनाव 26 : शोभायात्रा के साथ स्वपन देवनाथ ने भरा नामांकन

 | 
चुनाव 26 : शोभायात्रा के साथ स्वपन देवनाथ ने भरा नामांकन


पूर्व बर्धमान, 08 अप्रैल (हि. स.)। पूर्वस्थली दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही उत्सव का माहौल बन गया। नामांकन दाखिल करने से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार स्वपन देवनाथ ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिन की शुरुआत की। सुबह करीब सात बजे वह अपनी पत्नी के साथ क्षेत्र के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

पूजा समाप्त करने के बाद वह विद्यानगर स्थित अपने घर के सामने से खुली गाड़ी में सवार होकर कालना उपमंडल अधिकारी के कार्यालय की ओर रवाना हुए। उनकी इस यात्रा को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। विभिन्न वाद्ययंत्रों की धुन पर शोभायात्रा के साथ जुलूस आगे बढ़ता रहा, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया। केवल राजनीतिक समर्थक ही नहीं, बल्कि सर्वधर्म समन्वय का संदेश देने के लिए विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति भी देखने को मिली।

स्वपन देवनाथ ने नामांकन भरने के बाद कहा कि विकास और शांति के रास्ते पर ही हम क्षेत्र को आगे ले जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता