home page

उत्तरपाड़ा स्थित ईंट भट्ठे में श्रमिक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

 | 

हुगली, 28 जुलाई (हि. स.)।जिले के उत्तरपाड़ा स्थित धर्मतला नंबर-5 ईंट भट्ठे से एक श्रमिक का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान का निवासी था।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छोटू वर्ष 2019 से अपने भाई बंका के साथ धर्मतला स्थित नंबर-5 ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार सुबह ईंट भट्ठे के परिसर से उसका रक्तरंजित शव बरामद किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों पुलिस के अनुसार, शव पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय