home page

राजगंज में दिवा-रात्रि आयोजित एमएलए फुटबॉल कप 2026

 | 
राजगंज में दिवा-रात्रि आयोजित एमएलए फुटबॉल कप 2026


जलपाईगुड़ी, 27 सितंबर (हि. स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी स्थित चिंतामोहन उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को एकदिवसीय दिवा-रात्रि ‘एमएलए फुटबॉल कप 2026’ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

राजगंज के विधायक दिनेश सरकार की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर मैदान में फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली। फुटबॉल को किक मारकर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी और उपाध्यक्ष निताई मंडल ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

इस दौरान राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास, भोरेर आलो थाना प्रभारी सुदीप दत्त, आमबाड़ी रेंज के रेंजर पुकुर तमांग सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विधायक दिनेश सरकार फिलहाल कोलकाता में एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार