home page

रेलवे गेट के पास सड़क हादसे में दासपुर के युवक की मौत

 | 
रेलवे गेट के पास सड़क हादसे में दासपुर के युवक की मौत


पश्चिम मेदिनीपुर, 25 जून (हि. स.)। जिले के दासपुर क्षेत्र के एक युवक की गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान मनीष गोस्वामी के रूप में हुई है, जो दासपुर थाना क्षेत्र के हाजराबेड़ा गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वह कोलकाता में एक निजी संस्थान में कार्यरत थे।

गुरुवार तड़के हुगली जिले के शेवड़ाफुली रेलवे गेट के सामने हुई सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक फैल गया। युवक की असमय मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता