ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
मेदिनीपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के सोनाकनिया 41 नंबर रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुकुमार पयड़ा के रूप में हुई है। वह मोहनपुर के गोबराचक इलाके का निवासी था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से सुकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे पर अस्पताल ले जाने के पहले ही घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना रेल अधिकारियों को फोन पर दी गई, सूचना मिलने के बाद तत्काल रेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए निर्देश दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
रेल सूत्रों के अनुसार, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

