home page

दांतन के कृष्णपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, जांच में जुटी रेल पुलिस

 | 
दांतन के कृष्णपुर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, जांच में जुटी रेल पुलिस


मेदिनीपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत कृष्णपुर इलाके में सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक गृहवधू की मौत हो गई। मृतका की पहचान मिठू माइती (22) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया, सोमवार सुबह कृष्णपुर इलाके में रेलवे लाइन पर उक्त गृहवधू का शव पड़ा हुआ देखा गया। इसकी सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया।

हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, रेल पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता