home page

दांतन में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष मणि मिश्रा गिरफ्तार

 | 
दांतन में तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष मणि मिश्रा गिरफ्तार


पश्चिम मेदिनीपुर, 25 जून (हि. स.)। जिले के दांतन में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मणि मिश्रा को बुधवार देर शाम दांतन थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया। इस घटना के बाद इलाके के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक विशेष मामले की जांच के दौरान यह गिरफ्तारी की गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल मामले की जानकारी गोपनीय रखी जा रही है।

इस मामले में खबर लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय या जिला नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। पुलिस ने कहा है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मणि मिश्रा को जिले में पूर्व विधायक सुजय हाजरा का करीबी माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता