home page

दांतन के सुवर्णरेखा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर लापता

 | 
दांतन के सुवर्णरेखा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर लापता


पश्चिम मेदिनीपुर, 14 मई (हि. स.)। जिले के दांतन थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलमूला घाट पर गुरुवार को दोस्तों के साथ स्नान करने आए एक 16 वर्षीय किशोर के नदी में डूबकर लापता होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पलसंडपुर इलाके का निवासी राजा प्रमाणिक (16) अपने दोस्तों के साथ सुवर्णरेखा नदी में स्नान कर रहा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

इस दौरान नदी में मौजूद अन्य तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राजा प्रमाणिक का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पाकर दांतन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। साथ ही सिविल डिफेंस की टीम को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। नदी में लापता किशोर की तलाश लगातार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता