home page

सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत

 | 
सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत


मेदिनीपुर 21 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना दांतन एक नंबर ब्लॉक के गोमुंडा इलाके में हुई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दांतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता