सुवर्णरेखा नदी से शव बरामद, इलाके में सनसनी
| May 20, 2026, 13:41 IST
पश्चिम मेदिनीपुर, 20 मई (हि. स.)। जिले के दांतन इलाके में सुवर्णरेखा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को दांतन के मालपाड़ा मोयारूई घाट के पास सुवर्णरेखा नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दांतन थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति की मौत कैसे हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

