दांतन में राहुल सिन्हा की मौजूदगी में भव्य सामाजिक कार्यक्रम
पश्चिम मेदिनीपुर, 28 मई (हि. स.)। दांतन मानव कल्याण केंद्र के सचिव शुभाशिष मेईकाप के आमंत्रण पर गुरुवार को सरदामयी अतिथि निवास के शुभ उद्घाटन, मोटरचालित ट्राई-साइकिल वितरण तथा दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं उद्घाटक के रूप में राहुल सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केशियाड़ी विधायक भद्र हेंब्रम सहित, अमिय किस्कु तथा चारुचंद्र महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विमल शंकर नंद भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान राहुल सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास ही वास्तविक विकास और सशक्त समाज की नींव रखते हैं।
सारदामयी अतिथि निवास के उद्घाटन के साथ ही जरूरतमंदों के बीच मोटर चालित ट्राई-साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
भद्र हेंब्रम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के साथ-साथ शिक्षा और सेवा के मूल्यों को भी मजबूत करती है।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

