home page

घर में फांसी पर लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

 | 
घर में फांसी पर लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस


पश्चिम मेदिनीपुर, 01 मई (हि. स.)। जिले के दांतन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह उसके घर के अंदर से उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रसेनजित दास (37) के रूप में हुई है। वह दांतन थाना क्षेत्र के एकामालिपुर गांव का निवासी था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि प्रसेनजित दास पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता