चक्रवात ‘आकवान’ के असर से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द
कोलकाता, 20 नवंबर (हि. स.)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘आकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसमें हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस और मेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, 18401 बांग्रिपोशी-पुरी एक्सप्रेस, 18402 पुरी-बांग्रिपोशी एक्सप्रेस और 68441 जलेश्वर-पुरी मेमू शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर शाखा मार्ग पर चलने वाली छह मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी रद्द रहेगा। इनमें 68185/68186, 68187/68188 और 68189/68190 नंबर की ट्रेनें शामिल हैं।
चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

