home page

चक्रवात 'आकवान' से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है राज्य सरकार : शुभेंदु अधिकारी

 | 
चक्रवात 'आकवान' से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है राज्य सरकार : शुभेंदु अधिकारी


कोलकाता, 20 नवंबर (हि. स.)। चक्रवात 'आकवान' के संभावित प्रभाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह सतर्क और तैयार है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवान्न में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और संभावित रूप से प्रभावित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चक्रवात से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

शुभेंदु अधिकारी ने बैठक के बाद बताया कि चक्रवात से उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्था करना तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से तत्काल कदम उठाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता