home page

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल

 | 

सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (हि.स.)। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। फांसीदेवा इलाके के लेउसीपाकुड़ी हातीराम जोत में शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम समानंद राय (55) बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति लेउसीपाकुड़ी बाजार से साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग भी जख्मी हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बाइक सवार दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार