home page

बांग्ला नववर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 | 
बांग्ला नववर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


सिलीगुड़ी, 15 अप्रैल (हि.स.)। बांग्ला नववर्ष के अवसर पर बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर बाघाजतिन पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर की संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, मेयर परिषद के सदस्य, विभिन्न वार्डों के पार्षद और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। स्थानीय कलाकारों के गीत, नृत्य और कविताओं ने उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इसके बाद विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके पश्चात बाघाजतिन पार्क से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सूर्य सेन पार्क के सामने जाकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार