पत्नी संग सौरव गांगुली ने किया मतदान
| Apr 29, 2026, 14:55 IST
कोलकाता, 29 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस दौरान सौरव ने कहा कि पहले चरण में भी 90 प्रतिशत से ज़्यादा वोटिंग हुई थी। आज कितना प्रतिशत मतदान होगा, शाम तक पता चल जाएगा।
आईपीएल की पसंदीदा टीम के बारे में पूछे जाने पर सौरव गांगुली ने कहा कि आईपीएल में कई बेहतरीन टीमें हैं। उनमें से अपना पसंदीदा टीम चुनना मुश्किल है, लेकिन पंजाब अच्छा खेल रही है। राजस्थान भी अच्छा है, और आरसीबी भी प्रदर्शन कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

