home page

वामफ्रंट ने सात और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

 | 
वामफ्रंट ने सात और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम किए घोषित


कोलकाता, 26 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वामफ्रंट ने गुरुवार को सात और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले वामफ्रंट ने तीन चरणों में कुल 239 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। गुरुवार की घोषणा के बाद वामफ्रंट अब कुल 246 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगा।

घोषित उम्मीदवारों में जंगीपुर सीट से माकपा के उम्मीदवार अलोक कुमार दास, रघुनाथगंज से अबुल हसनात, नाकाशीपाड़ा से शुक्ला साहा, रानाघाट उत्तर पश्चिम से देवाशिष चक्रवर्ती, रानाघाट उत्तर पूर्व (एससी) से मृणाल विश्वास, एगरा से सुब्रत पांडा और मयूरेश्वर से जयंत वल्ला शामिल हैं।

वामफ्रंट के द्वारा लगातार उम्मीदवारों की घोषणा करने का यह क्रम चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने और रणनीति को स्पष्ट करने की दिशा में लिया गया कदम माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर