home page

माकपा का पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया

 | 
माकपा का पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया


दुर्गापुर, 23 सितंबर (हि. स.)। गड्ढों और टूटे-फूटे रास्तों से लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क की पिच उखड़ चुकी है। जर्जर सड़क से गुजरते समय एंबुलेंस से लेकर यात्री वाहन तक फंस रहे हैं। दुर्घटनाएं भी होने का आरोप है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सीपीआईएम (माकपा) की ओर से पीडब्ल्यूडी सड़क विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। वाम नेताओं ने कई महत्वपूर्ण सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।

माकपा का आरोप है कि दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। खास तौर पर डॉ. बी.सी. राय एवेन्यू के 7 नंबर गेट से सुकांतपल्ली मोड़ तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जगह-जगह टूटे हिस्सों के कारण रोजाना आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जर्जर सड़क के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

वाम नेताओं का आरोप है कि खराब सड़क की वजह से आपातकालीन सेवाओं में लगी एंबुलेंस से लेकर यात्री वाहनों तक को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। माकपा ने पीडब्ल्यूडी से इन सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा