रेलवे गेट खोलने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता
सिलीगुड़ी, 12 अक्टूबर (हि.स)। फुलेश्वरी रेलवे गेट को जल्द खोलने की मांग को लेकर माकपा ने सिलीगुड़ी में प्रदर्शन किया। माकपा की 24 नंबर शाखा ने एनजेपी स्थित रेलवे एरिया ऑफिस के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना रेलवे गेट बंद करने से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। खासकर स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज जाने वाले छात्रों और कामकाजी लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। वहीं, पूजा के मौसम में आवाजाही प्रभावित होने से फुलेश्वरी इलाके के व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
सूत्रों के अनुसार, माकपा की 24 नंबर शाखा ने रेलवे प्रशासन से जल्द गेट खोलने और इसे बंद रखने के कारणों को स्पष्ट करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि रेलवे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही और स्थानीय कारोबार को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

