सीपीआईएम ने बोरो ऑफिस में सौंपा ज्ञापन
सिलीगुड़ी, 08 अगस्त (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम की सेवाओं को लेकर बढ़ती नाराज़गी के बीच सीपीआईएम ने शनिवार को सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर तीन बोरो ऑफिस में ज्ञापन सौंपा। पार्टी की तीन नंबर एरिया कमिटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और समर्थक बोरो कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया।
सीपीआईएम ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सिलीगुड़ी नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नियंत्रण है, जिसके कारण नगर सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई है। पार्टी का कहना है कि विभिन्न वार्डों में भाजपा अपने प्रतिनिधियों के जरिए काम चला रही है, लेकिन आम जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में विफल हो रही है। पार्टी ने मांग की है कि जल्द से जल्द नगर निगम का चुनाव कराया जाए और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को ही बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

