home page

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर आरामबाग में माकपा का जुलूस, दीप्सिता धर ने किया नेतृत्व

 | 
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर आरामबाग में माकपा का जुलूस, दीप्सिता धर ने किया नेतृत्व


हुगली, 04 नवंबर (हि. स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को माकपा ने आरामबाग में जुलूस निकाला। जुलूस नेताजी स्क्वायर से शुरू होकर महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय तक पहुंचा। माकपा नेत्री दीप्सिता धर ने इसका नेतृत्व किया। जुलूस के बाद पार्टी नेताओं ने महकमा शासक को ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दीप्सिता धर ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। पुरशुड़ा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पहले नंदीग्राम के किसानों का हाल जानिए।

दीप्सिता धर ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में पश्चिम बंगाल के आम लोगों से लेकर किसानों तक का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ अपनी बात रखते हुए आम लोगों से पार्टी को वोट नहीं देने की अपील भी की।

ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर माकपा के इस कार्यक्रम के बाद बुधवार को आरामबाग के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय