home page

विस 2026 : माकपा उम्मीदवार अखिलेश सिंह ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रचार शुरू किया

 | 
विस 2026 : माकपा उम्मीदवार अखिलेश सिंह ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रचार शुरू किया


आसनसोल, 23 मार्च (हि. स.)। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से वाम मोर्चा समर्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने के शहादत दिवस के मौके पर भगत सिंह मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उनके साथ पार्थो मुखर्जी समेत क्षेत्र के कई वामपंथी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अखिलेश कुमार सिंह अपकार गार्डन स्थित वाम मोर्चा के चुनावी कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे।

पार्थो मुखर्जी ने कहा कि भगत सिंह के बलिदान दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन से प्रचार अभियान की शुरुआत करना एक सोच-समझा निर्णय था, ताकि उनकी विचारधारा को सम्मान देते हुए जनता के बीच जाया जा सके।

वहीं, अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि वामपंथी कार्यकर्ता हमेशा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि वे आसनसोल उत्तर निवासियों के रोजमर्रा की समस्या, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर घर-घर जाएंगे और समर्थन मांगेंगे। उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में रोजगार के अवसर सीमित हैं और शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता इन मुद्दों को प्राथमिकता देगी और वामपंथी प्रत्याशियों का समर्थन करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा