सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर ने थानों का किया निरीक्षण
सिलीगुड़ी, 22 मार्च (हि. स.)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने रविवार को विभिन्न थानों का दौरा किया।
इस दौरान वे भोरेर आलो थाने का निरीक्षण किया। थाने पहुंचकर उन्होंने प्रभारी सुदीप दत्त समेत अन्य पुलिसकर्मियों से बातचीत की और थाने के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने बताया कि चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वोटर बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी को भी मतदाताओं को डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि रामनवमी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

