home page

नारायणगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग से 32 गाय बरामद, दो हिरासत में

 | 
नारायणगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग से 32 गाय बरामद, दो हिरासत में


पश्चिम मेदिनीपुर, 02 अक्टूबर (हि. स.)। अंधेरे का फायदा उठाकर लॉरी से गायों की तस्करी किए जाने की सूचना पर नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 32 गायें बरामद कीं। पुलिस ने मामले में लॉरी में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात खड़गपुर-बालेश्वर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक लॉरी में कई गायों को ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना नारायणगढ़ थाना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चलाकर संदिग्ध लॉरी को रोक लिया। लॉरी की तलाशी लेने पर उसमें करीब 32 गायें मिलीं। गायों की तस्करी के आरोप में लॉरी में सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बरामद गायों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की गई है।

नारायणगढ़ थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता